फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में गेस्ट हाउस संचालक समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज/गाजीपुर। दो सड़क हादसों में मंगलवार को गेस्ट हाउस संचालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी सुरेश सविता (55) बांदा–कानपुर हाईवे किनारे रावतपुर नहर स्थित अपने गेस्ट हाउस के बाहर सामने खड़े थे। बिंदकी की ओर से लोहे के बंडल लादकर बांदा जा रही डीसीएम पुल पार कर उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। लोहे के बंडल की चपेट में आने से सुरेश की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंडल हटाकर शव निकाला जा सका। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।

उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के पास शाम को बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में गाजीपुर की ओर जा रहे बाइक सवार राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी धर्मेंद्र कुमार पाल (30) की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक के सवार गाजीपुर थाने के टिकरी फरीदाबाद टिकरी विमलेश रैदास (20) व विमलेश का साथी राधानगर थाने के बीबीपुर सनी (25) घायल हो गया। विमलेश को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। उसकी कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। धर्मेंद्र पल्लेदारी करता था। वह रिश्तेदार के घर त्योहार का सामान देने असोथर थाने के घाटमपुर से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमलेश के परिजनों ने बताया कि रिश्तेदार को छोड़ने शहर जा रहा था। घर में मोबाइल छूटने पर वापस लौट रहा था। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें