फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। खागा कोतवाली के टोल प्लाजा कटोघन के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के रतीराम का पुरवा निवासी हीरालाल, पत्नी श्यामकली और इनका भतीजा मनोज एक ही बाइक से कौशांबी जनपद के सिराथू से घर आ रहे थे। भतीजा, बाइक चला रहा था। चाचा और चाची बैठे थे। बाइक सवार जैसे ही हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा के समीप पहुंचे, तो पीछे से ओवरटेक करते समय वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार दंपती समेत तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। सीएचसी से चाचा और भतीजे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें