फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जल्द बनेंगी बिंदकी को जोड़ने वाली तीन मुख्य सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे को जोड़ने वाली सड़कें जल्द दुरुस्त होंगी। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पटरी पर आएगी। मार्गों को दुरुस्त करने का काम प्रारंभ हो गया है। बारिश के बाद काम में तेजी आएगी। काम पूरा होने के बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

चौडगरा-जोनिहां तक सड़क कई साल से जर्जर हैं। कानपुर-बुंदेलखंड को सीधा जोड़ने वाला चौडगरा-जोनिहां मार्ग कई साल से जर्जर है। खस्ताहाल सड़क से आने-जाने में समय के साथ ईंधन की भी बर्बादी होती है। इसमें फिलहाल विभाग ने गड्ढों पर बोल्डर और बजरी डालना शुरू कर दिया है। बारिश के बाद सड़क बनाने की तैयारी है।
............................
16 किमी मार्ग होगा चौड़ा

बकेवर से बिंदकी तक मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। 16 किमी लंबे इस मार्ग को 25 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा। रोड के दोनों तरफ खोदाई के बाद निर्माण होगा। खजुहा और बिंदकी में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

..........................
2011 से अधूरा पड़ा बिंदकी बाईपास का निर्माण भी जल्द शुरू होने की आस जगी है। अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए विभाग ने गजट का काम पूरा कर लिया है। महज 100 मीटर अधूरे बिंदकी बाईपास के कारण कस्बे के भीतर से भारी वाहनों का आवागमन होता है। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। विभाग के अनुसार कुछ महीनों बाद अधूरे हिस्से पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें