फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में तीन लाख की चोरी

Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
breiefing the detail - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रेमनगर(फतेहपुर)। पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिए और चलते बने। एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरी के बाद इलाके में चोर घूमते रहे लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। दुकानदार ने थाने मेें तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच करने का दावा कर रही है।  
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजुरा बुजुर्ग निवासी शाहनवाज की प्रेमनगर में मोबाइल शॉप है। मकान मालिक मुन्नू मिश्रा के बेटे अजय को देर रात कहीं से लौटना था। इस वजह से अजय की मां कुसुमा देवी बेटे के इंतजार में जाग रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे शटर में आहट होने पर वह चैनल गेट के पास पहुंचीं। तब तक चोर दुकान में चोरी कर चुके थे। कुसुमा ने चोरों को देखकर शोर मचाया और पति को बुलाने पहुंचीं। चोर मौके से भाग निकले। सौ नंबर पर सूचना दी गई। करीब 45 मिनट बाद पुलिस पहुंची। पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। दुकानदार शाहनवाज सुबह पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस एंड्रायड मोबाइल फोन करीब एक लाख कीमत, 40 कीपैड फोन, दस हजार रुपये, चार्जर, ईयरफोन, मोबाइल कवर, मेमोरी कार्ड समेत करीब तीन लाख की चोरी हुई है। थाने की पुलिस दोपहर को मौके पर जांच को पहुंची। मौके पर साबड़ मिला। आसपास की छानबीन में पता चला कि करीब दो से ढाई के बीच चोर पास के पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने बाइक से पहुंचे थे। सेल्समैन को संदिग्ध लोग होना मालूम पड़ा था। उसने पेट्रोल नहीं दिया था। उसके बाद कुछ संदिग्ध लोगों को भोर पहर ग्रामीणों ने अलाव तापते देखा था। इस तरह से चोर इलाके में घूमते रहे। पुलिस घटना की सूचना के बाद छानबीन में जुट जाती तो शायद पकड़े जा सकते थे। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना के बाद ही छानबीन में जुट गई थी।  
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें