फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत

Tue, 12 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां-बेटी व एक रिश्तेदार की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से युवक की सिर में चोट लगने से जहां मौत हो गई वहीं मां-बेटी की मौत से दोनों ही गांवों में माहौल गमगीन हैं।
विज्ञापन


घटना रविवार देर शाम की है। नगर के धूमनगंज मोहल्ला निवासी मकसूद आलम (28) अपने रिश्तेदार तौफीक अहमद के घर उमरा गांव के मजरे सराय गया था।

वहां से वह तौफीक की बीमार पत्नी मेहरुन्निशा (55) व उनकी बेटी रजिया बानो (22) को लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। गांव से 100 मीटर दूर पहुंचते ही फतेहपुर से इलाहाबाद जा रही एक तेज रफ्तार कार ने कट पर मुड़ते समय बाइक में टक्कर मार दी।

तीनों बाइक सवार उछल कर सड़क पर गिरे। राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मेहरुन्निशा की मौत हो गई।
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर रजिया और मकसूद को कानपुर रेफर किया गया। वहां हैलट अस्पताल में उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।

मां-बेटी के गांव में शोक की लहर है। सभी लोग अफसोस व्यक्त कर रहे थे। वहीं युवक की मौत पर भी मोहल्ले में दुख छाया है। एसओ ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें