फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में स्कार्पियो सवार समेत तीन की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई कर रही है। हादसे में पप्पू सिंह, राजकुमार, आलोक साहू की मौत हो गई है।
विज्ञापन

बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार ललौली थानाक्षेत्र के कस्बे पार्थ ढाबा के पास सोमवार रात बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक का सवार कोर्राकनक के मजरे गैमनडेरा निवासी लोटन सिंह का बेटा पप्पू सिंह (25) और दूसरी बाइक में सवार सिधांव निवासी रमाशंकर शुक्ल(45) व मुत्तौर निवासी गुलाब सिंह का बेटा कामता प्रसाद यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पप्पू सिंह की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। हैलट में पप्पू सिंह की मंगलवार भोर सांसे थम गई। पप्पू सिंह बहुआ कस्बे में पेड़ काटने की मशीन का मिस्त्री था। बेटे की मौत से मां ममता सिंह का हाल बेहाल है। वह भाइयों दीपक सिंह, राजू सिंह, संदीप सिंह और बहन कल्पना सिंह में सबसे छोटा था।
इधर, बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के भदबा निवासी कामता के पुत्र राजकुमार(30) घरेलू कामकाज में हाथ बटाते थे। वह बाइक से रात को बरात में शामिल होने कानपुर के भीतरगांव जा रहे थे। थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास रात को किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मां बउरी, पत्नी पूजा और दो बेटे अहम व अनुज का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मांझेपुर गांव के पास मंगलवार भोर करीब चार बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार हमीरपुर जिला भेलावां निवासी छेदीलाल के पुत्र आलोक साहू (32) की मौत हो गई। आलोक के बड़े भाई दयाराम साहू (55), अमन सचान (23) पुत्र शिवाकांत सचान निवासी शहर हमीरपुर, मयंक (20) पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला रमेड़ी हमीरपुर घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी कानपुर रेफर किया गया। स्कॉर्पियो सवार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मऊदेव गांव में ओम प्रकाश साहू के पुत्र ब्रजेश साहू की बरात में शामिल होने आए थे। बरात सोमवार को ललौली थाना के ढकौली गांव गई थी। बरात के बाद मंगलवार की भोर मऊदेव गांव लौट रहे थे। कार आलोक चला रहे थे। पुलिस मान रही स्कार्पियो रफ्तार में थी और हादसा चालक को झपकी आने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें