फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में बांके से हमला तीन घायल, मेडिकल के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
छत का पानी बहाने के विवाद में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में लाठी डंडे और बांके से हमला किया गया। दोनों पक्षों से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव निवासी अफरीन (22) पुत्री इमामुद्दीन का आरोप है कि पड़ोसी परिवार के जमरुद्दीन व उनकी पत्नीड सितारा, सदरुद्दीन, बदरुद्दीन ने लाठी डंडे बांके से हमला किया। हमले में अफरीन और उसके भाई आवेज, भाई शब्बो घायल हुई।
उधर, जमरुद्दीन की पत्नी सितारा घायल हुई। सितारा की ओर से गुलाब, आवेज, शब्बो, आफरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि छतों का पानी दोनों के घरों से निकलता है। पानी की छीट एक दूसरे के घर में जाती है। उसी बात पर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें