फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार की चिंगारी से तीन घर राख, 29 मवेशी जिंदा जले

Fri, 10 May 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
loss of belongins - फोटो : loss of belongins
विज्ञापन
 गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय में टायल्स लगाने का काम कर रहे बांदा के कारीगर ने बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के साड़ा गांव निवासी कलीम पासवान का बेटा राकेश (30) गाजीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सुरेश (बहनोई) के साथ स्कूलों में टायल्स लगाने का काम करता था। गोपालपुर स्कूल में इन दिनों काम हो रहा था। बहनोई के घर से खाने के बाद वह सोने के लिए स्कूल आया था। स्कूल में रात करीब दसे बजे भांजा बउवा राकेश के पास सोने पहुंचा। मामा को बेहोश देखकर पिता को सूचना दी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बांदा से राकेश के पिता व परिजन मार्च्युरी हाउस पहुंचे। उसकी पत्नी रामा देवी और बच्चों लक्ष्मी, राहुल, राजकरन का रो-रो कर हाल बेहाल दिखा। पिता ने बताया कि बेटे ने जहर खाकर क्यों जान दी है, इसके बारे में कुछ समझ नहीं आ रहा है। उसके दो बेटे और हैं। एक सऊदी अरब में और दूसरा लुधियाना में नौकरी करता है। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें