फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओमान में पासपोर्ट कर तीन हिंदुओं को बनाया बंधक (संशोधित)

Tue, 19 Dec 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायालय के आदेश पर गैर समुदाय के तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- आरोपियों पर खाड़ी देश भेजकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। तीन हिंदू युवकों को खाड़ी देश ओमान भेजकर उन पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उनके पासपोर्ट जब्त कर एक कमरे में बंधक बना लिया गया। वापसी के लिए पांच लाख रुपये की मांग की गई है। युवकों को खाड़ी देश भेजने में गैर समुदाय के लोगों ने मध्यस्थता की थी।
हथगाम थाना क्षेत्र के गांव मऊमारा निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि हथगाम निवासी उनके चाचा फूल सिंह, गांव उसरैना पलिया निवासी बहनोई महेंद्र और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव कंदारपुर निवासी परिचित रामचंद्र 25 जून को ओमान नौकरी करने गए थे। तीनों लोगों को लखनऊ के अलीगंज निवासी उबैद उर्फ जावेद मोटा ने ओमान भिजवाया था।
विज्ञापन

इसके एवज में उबैद ने तीनों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लिए। तीनों के साथ मध्यस्थता करने वाले मोहम्मद मिया और इसरार भी ओमान गए। इन लोगों ने ही उबैद से मुलाकात और रुपये दिलवाए थे। कुंवर सिंह का आरोप है कि उनके रिश्तेदारों को ओमान में प्रताड़ित किया जा रहा है। पासपोर्ट छीनकर अब धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
मोहम्मद मिया और इसरार ओमान से लौट आए, लेकिन उनके रिश्तेदारों को साजिशन लौटने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लखनऊ में उबैद के रिश्तेदारों के बारे में पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मोहम्मद मिया और इसरार का हाथ होना भी सामने आया।
विज्ञापन

आरोप है कि ये लोग साजिश के तहत हिंदू धर्म के लोगों को विदेश का लालच दिखाकर ले जाते हैं और वहां धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर तरह तरह से प्रताड़ित करते हैं। कुंवर ने हथगाम थाने से लेकर एसपी के पास मामले की शिकायत की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कोर्ट में 3 अक्तूबर को गुहार लगाई। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें