फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन सिपाहियों ने एक-दूसरे को पीटा, सभी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अनुशासन और संयम का पालन करने वाले पुलिसकर्मियों ने अनुशासनहीनता की हद पार कर दी। शहर के जयरामनगर चौराहा के पास बृहस्पतिवार दोपहर तीन सिपाही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते तीनों एक दूसरे पर घूंसे बरसाने लगे। एसपी अनूप कुमार सिंह ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रतिसार निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि लाइन हाजिर चल रहे सिपाही अमिताभ सिंह, आशुतोष सिंह और योगेश राय शहर गए थे। जयरामनगर चौराहा के पास तीनों में मारपीट हो गई। एक दूसरे से गाली गलौज की और दौड़ाकर पीटा। मारपीट की जानकारी पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
सभी ने किसी तरह तीनों को अलग किया। घायल अमिताभ और योगेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। एएसपी महेंद्र पाल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों के बयान लिए। तीनों कर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी के आदेश पर तीनों सिपाहियों को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

जयरामनगर चौकी प्रभारी विनोद सिंह की तहरीर पर तीनों सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि तीनों के खिलाफ चौकी प्रभारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें