फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन भाई घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीबीहाट पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बुधवार सुबह बाइक सवार तीन भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हुए। सगे भाइयों में एक की कानपुर में मौत हो गई। करीब एक घंटे तक हाईवे पर घायल तड़पते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रयागराज जा रहे सीओ बिंदकी ने एक वाहन को रुकवाकर कर तीनों को जिला अस्पताल भेजा। इलाकाई लोगों ने कहा कि करीब एक घंटे से एंबुलेंस को फोन मिला रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हेलमेट न होने से सिर में भी गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन

शहर के जयराम का पुरवा निवासी कमलेश का बेटा सुभाष (18) छोटे भाई अवधेश (11) और ममेरे भाई सूरज (20) पुत्र रामराज को बाइक से लेकर गांव के राजेश की शादी में असोथर थाने के पलिया गांव गया था। तीनों सुबह लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर पुल के पास कानपुर की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक से उछलकर हाईवे पर लहूलुहान होकर गिर गए। बाइक डिवाइडर में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देखकर राहगीर रुके। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने 108 नंबर में एंबुलेंस को सूचना दी। एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी हाईकोर्ट प्रयागराज जा रहे थे। वह घायलों को देखकर रुके। सीओ ने एक राहगीर के वाहन को रुकवाया। उसमें तीनों को रखवाकर जिला अस्पताल भेजा है। इस कवायद में उनके सादे कपड़ों में भी खून लगा। इधर, घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर रामादेवी ट्रामा सेंटर में सुभाष की सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि सुभाष टायल्स मिस्त्री था। नासिक में मजदूरी करता था। दो माह पहले गांव लौटा था। उसकी एक बहन विमला देवी है। बाइक सुभाष की है और वह ही चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें