फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक को पीटने पर तीन भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अहमद हसन ने तहरीर दी है। इसमें पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को घर के बरामदे पर बैठा था। रंजिश में पड़ोस के मुकीम, वसीम और समीर अहमद घर आए और गाली गलौज की। मना करने पर पिटाई दिया। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



भूमि विवाद में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

दो अलग-अलग स्थानों पर भूमि विवाद में मारपीट हो गई। बिंदकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा प्रवीण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के शहजादीपुर गांव में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे। यहां दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा था। पहले पक्ष से अर्चना देवी व दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी, सुमन देवी, रेखा देवी में मारपीट हो गई। इसी तरह दरोगा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में भूमि विवाद में बृहस्पतिवार को पहले पक्ष के अरविंद मिश्रा, मनोज, रत्नाजली और दूसरे पक्ष के रोहित, हार्दिक मिश्रा और अशोक मिश्रा के बीच मारपीट हो गई। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


पिता पर हमला करने वालों पर रिपोर्ट

जहानाबाद थाना क्षेत्र के अब्दुलहेपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बृहस्पतिवार शाम खेत जा रहे थे। रास्ते में गांव के कल्लू यादव ने पिता को पीट दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



मासूम की मौत पर लोडर चालक पर रिपोर्ट

सड़क हादसे में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को पुत्री रंजना, दामाद भोला व नातिन प्रियांशी (6) के संग बाइक से चौधकियापुर से ससुराल कमालीपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में बिलंदा बाईपास के समीप पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। इससे सभी घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अलोक पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें