फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गैरइरादतन हत्याकांड में सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। हादसे के बाद ग्रामीणों की पिटाई से बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (18) रिश्तेदार के घर किशनपुर थाने के नरैनी गांव 19 अप्रैल को जा रहा था। गांव किनारे रास्ते में एक सात वर्षीय बच्चा रोड पर खेल रहा था। बाइक के सामने अचानक आने से टक्कर में बच्चा घायल हो गया था। ग्रामीणों के कहने पर शैलेंद्र घर से इलाज का खर्च देने घटनास्थल पर पहुंचा था। जहां घायल बच्चे के परिजनों ने शैलेंद्र को लात घूंसों व लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। घायल शैलेंद्र की कानपुर हैलट में 27 अप्रैल की भोर मौत हो गई। पिता मिठाईलाल की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले में औरेई गांव के अजय कुमार व सगे भाई राजेश कुमार, छोटू उर्फ संतलाल को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें