फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शौक पूरा करने के लिए चोरी की बात स्वीकार की थी।
कोतवाली क्षेत्र के रेड्ड्या आबूनगर निवासी रईस अहमद खान की वीआईपी रोड स्थित इन्वर्टर-बैटरी की दुकान में मंगलवार रात चोरी हुई थी। चोर दुकान के पीछे का दरवाजा काटकर बैटरी, इन्वर्टर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।
पुलिस ने वर्मा चौराहा निवासी आशीष सैनी, रानी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र उर्फ कल्लू और आईटीआई रोड निवासी अजय कुमार मौर्या को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार छोटी-बड़ी बैटरी, ई-रिक्शा के पुर्जे, इन्वर्टर, कॉपर वायर और एक ई-रिक्शा बरामद हुआ है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे और चोरी से पहले मकान व दुकानों की रेकी करते थे। वे चोरी का सामान कबाड़ियों के यहां बेचते थे। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।