फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में तीन गैरहाजिर, वेतन काटा

Sun, 12 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
तहसील बिंदकी मुख्यालय के सीएचसी का निरीक्षण करने आए सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय को तीन कर्मचारी नहीं मिले। उनके एक दिन का वेतन काटने के साथ ही सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कुत्ता काटने के दस इंजेक्शन रखने को दिए और साथ ही निर्देश दिया, इंजेक्शनों की कमी है, इसलिए गरीबों को ही इंजेक्शन दिए जाएं।
विज्ञापन



सीएमओ ने डाक्टरों व कर्मचारियों को सीएचसी परिसर में बने आवासों में ही रहने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ ठीक व्यवहार करने और मरीजों को बनाए जाने वाले पर्चों में मतदाता जागरूकता की मोहर लगाने को कहा गया। सीएमओ के अचानक आने से अफरातफरी रही।

इस मौके पर गैरहाजिर मिले कर्मचारियों  वीरा सिंह, अरविंद, सत्यव्रत सचान का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डा. इश्तियाक, डा. पंकज अवस्थी, डा. नीरज गुप्ता, रेखा सचान, सत्यम बाजपेई, मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें