फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो व्यापारियों को धमकी भरा पत्र भेजा, की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दो व्यापारियों को स्पीड पोस्ट से धमकी भरा पत्र मिला है। मंदिर कमेटी के मामले में हस्तक्षेप करने पर नुकसान की धमकी दी गई। व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महजनीगली निवासी समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर व महरहा रोड निवासी व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू को बृहस्पतिवार दोपहर स्पीड पोस्ट के माध्यम से धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ।
पत्र में मां ज्वाला देवी मंदिर की कमेटी के मामलों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। साथ ही मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद दोनों व्यापारी अन्य व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि पत्र के बाद उनके परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया पत्र की सत्यता व प्रेषक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें