फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाकर झोंका फायर, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़िता के मुकदमे में सुलह करने से इन्कार करने पर आठ लोगों ने घर में घुसकर अभद्रता की। इसके बाद तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ हुसैनगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी मयंक मिश्रा से पूजा पाठ के दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। वह उस समय नाबालिग थी। वह सामान लेने छह जुलाई 2023 को हुसैनगंज जा रही थी।
रास्ते में मयंक मिश्रा ने आकर बताया कि उसके पिता कि तबीयत बिगड़ गई है। इस पर वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि मयंक ने उसे शहर स्थित एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चार माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पिता ने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मयंक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी के परिजन मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। 17 अक्तूबर को आरोपी मयंक मिश्रा, ध्रुव नारायण मिश्रा और पांच अन्य अज्ञात कार से उसके घर आए।
अभद्रता कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसके घर के दरवाजे पर लगी। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें