फोटो-27-जिला अस्पताल की टूटी खिड़की से पीछे हटाया गया मरीज के बेड। संवाद
फोटो-28-अस्पताल की गैलरी में घूम रहे आवारा कुत्ते। संवाद
फोटो-29-वार्ड की गैलरी मेें भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो-30-मरीजों से खाली कराया गया वार्ड। संवाद
फोटो-31-वार्ड के निकास गेट की तरफ बैठा बंदरों का झुंड। संवाद
बारिश से जिला अस्पताल का तीसरा वार्ड बंद, हटाए गए मरीज
अस्पताल में अवकाश के दिन कुत्तों और बंदरों का कब्जा
अस्पताल की गैलरी में भर रहा बारिश का पानी, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बारिश शुरू होते ही जिला अस्पताल का तीसरा वार्ड बंद कर दिया गया। खिड़कियां खुली होने के कारण भर्ती मरीज अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिए गए हैं। बारिश का पानी जिला अस्पताल की गैलरी में भरा है। रविवार को अवकाश के दिन अस्पताल कर्मी गायब रहे। अस्पताल में कुत्ते और बंदरों का कब्जा था। बंदरों के झुंड के कारण तीमारदार बाहर निकलने से डर रहे थे।
रविवार को सुबह के 11:46 बजे जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर के बाहर टिनशेड के नीचे प्राइवेट एंबुलेंस चालक और तीमारदार बैठे थे। अंदर कुछ मरीज लेटे थे। इमरजेंसी के चिकित्सा कक्ष में डाॅक्टर मौजूद थे, लेकिन फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली थी। अस्पताल गेट के अंदर कुत्ते घूम रहे थे।
वार्ड के पहले गैलरी क्षतिग्रस्त है। इससे पानी नीचे आता है। वार्ड के अंदर टूटी खिड़कियों की तरफ मरीजों के बेड अंदर की तरफ कर लिए गए हैं। महिला वार्ड की गैलरी के निकास की तरफ बंदरों का झुंड बैठा था। वार्ड की तरफ गैलरी में पानी भरा है। लोग संभलकर आ जा रहे थे। वार्ड के अंदर टूटी खिड़कियों के पास के बेड पीछे खिसका दिए गए। ऊपरी वार्ड की खिड़कियां बाहर निकाली गई हैं। ऐसे में बारिश का पानी अंदर आने के कारण यहां के मरीज अन्य वार्डो में शिफ्ट कर दिए गए हैं। अब यहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं है।
वर्जन...
अस्पताल के तीसरी मंजिल के वार्ड में निर्माण चल रहा है। ऐसे मरीजों को यहां से हटाया गया है। गैलरी में बौछार का पानी आता है। अन्य वार्डों में कोई खास दिक्कत नहीं है। अस्पताल में बंदरों के झुंड अक्सर घुस जाते हैं। भगाने में कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश करते हैंं। -पीके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल।