फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार माह के अंदर स्कूल और अस्पताल में तीसरी बार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल और उसी परिसर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर रसोई गैस सिलिंडर, बैटरी, खेलकूद सामग्री और जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र से दवाइयां और कुछ उपकरण गायब मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र ने बताया कि चार माह के भीतर यह तीसरी चोरी की घटना है। रात में सुरक्षा के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं रहता। सोमवार सुबह जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोर छत से पंखे, किचन और कार्यालय से भी सामान उठा ले गए।
उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ नवीन बैरवा ने बताया कि वह प्रशिक्षण के लिए प्रयागराज गए थे। उनकी अनुपस्थिति में केंद्र का ताला तोड़कर चोरी की गई। उन्होंने बताया कि मामले में मंगलवार को तहरीर दी जाएगी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें