फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
 सीसीटीवी में कैद ट्रैक्टर ट्रॉली की तस्वीर।  - फोटो : सीसीटीवी में कैद ट्रैक्टर ट्रॉली की तस्वीर।
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के असोथर रोड स्थित करनपुर गांव में शनिवार रात चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित मंगल सिंह ने मामले की शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन

उसने बताया कि शनिवार सुबह वह छिबरामऊ अपनी बहन के घर गया था। गांव में उसके घर के बगल में खाली प्लॉट में ट्रैक्टर की ट्राॅली खड़ी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात चोर ट्रैक्टर लेकर आए और ट्रॉली लेकर चले गए। सुबह परिजनों ने देखा कि ट्राॅली गायब है तो ढूंढना शुरू किया। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है। जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें