फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर एजेंसी से नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में ट्रैक्टर एजेंसी में घुसकर शनिवार रात चोरों ने नकदी पार कर दी। एजेंसी में चोर खिड़की में लगे कूलर को हटाकर दाखिल हुए। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है।
विज्ञापन

एजेंसी के मालिक मनीष सिंह ने बताया कि वह रविवार सुबह एजेंसी कार्यालय के केबिन पर पहुंचे। जहां अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। पीछे कूलर वाली खिड़की टूटी हुई थी। लॉकर से एक लाख 25 हजार रुपये, जरूरी कागजात, कैमरे का डीवीआर गायब था। एजेंसी में तैनात चौकीदार बाहरी गेट पर रात को ड्यूटी पर था। चोर पीछे खिड़की में लगे कूलर को हटाया। उसके बाद खिड़की तोड़कर चोरी के बाद उसी रास्ते से भाग निकले हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मनीष सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें