फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेंध लगाकर लाखों का माल ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाने से कुछ दूर एक घर में शुक्रवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने 20 हजार की नकदी व 10 लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने गांव के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे निवासी अखिलेश सोनकर का रोड किनारे घर है। घर के बाहर शराब की किराये की दुकान है। अखिलेश घर में परचून का सामान बेचता है। गृहस्वामी परिवार के साथ रात को बाहर बरामदे में सोया था। दुकान का सेल्समैन सूरज और गृहस्वामी का साला बबलू छत पर सोये थे। गृहस्वामी की पत्नी सोनी देवी की सुबह नींद खुली। उसने मेन और सीढि़यों का दरवाजा अंदर से बंद होना पाया। किसी तरह दरवाजा खुलवाया। घर के पीछे दीवार में सेंध लगी थी। अंदर कमरे का सारा सामान बिखरा और अलमारी व बक्से का ताला टूटा था। सोनी देवी ने बताया कि चोर 20 हजार नकद, सोने के बाला,झुमकी,,सोने के कंगन,हार, लाॅकेट, अंगूठी, मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी के जेवर थे। जेवरों की कीमत करीब 10 लाख के आसपास है। सोनी ने गांव के ही सगे भाई सुरेश सोनकर,सुभाष,अमरलाल व अजय,कैलाश, मुकेश, सरजू के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की है। शराब दुकान का कैमरा चेक गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें