फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फेसबुक पर तमंचा लहराना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। फेसबुक पर तमंचा लहराती फोटो अपलोड करना किशोर का महंगा पड़ा। पुलिस ने किशोर को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 15 साल के किशोर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड किया था। वायरल फोटो में किशोर को तमंचा के साथ खड़े देखा गया। पुलिस ने वायरल फोटो का संज्ञान लिया। पुलिस ने शनिवार को किशोर को तमंचा के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

-
हत्या की धमकी का वकील के चेंबर के बाहर पोस्टर चिपकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का लिखा पोस्टर उनके चेंबर के बाहर शरारतीतत्वों ने लगाया है। पोस्टर देखकर वकीलों में नाराजगी है। मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महारथी मोहल्ला निवासी समरथ सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता है। कलक्ट्रेट परिसर में बुद्धा पार्क के पास चेंबर है। करीब 40 साल से वकालत पेशे में हैं। रक्तचाप और शुगर से भी पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि खंभे में एक पोस्टर सुबह चिपका मिला। पोस्टर में लिखा है कि #समरथ अब तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई है एक सप्ताह में तुझको जान से मार दूंगा, झूठा मुकदमा लगाकर फंसाता है तेरा काम खत्म होने वाला है। मामले में अधिवक्ताओं ने पुलिस से ऐसी हरकत करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हीमोग्लोबिन की कमी से प्रसूता की मौत
खागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदों में शुक्रवार को बहियापुर निवासी रीता देवी (21) की प्रसव दौरान हालत बिगड़ी थी। डाक्टर ने उसे रेफर किया था। नर्सिंग होम में महिला को डाक्टर ने मृत घोषति कर दिया था। प्रकरण में महिला के पति अरूण व परिजनों ने सीएचसी कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। सीएचसी अधीक्षक डा. शिवशंकर यादव ने बताया कि जांच में सामने आया कि महिला को हीमोग्लोबिन कम था। उसके परिजनों को पहले भर्ती के समय जानकारी दी गई थी। परिजनों के आरोप बेबुनियाद पाए गए। कर्मियों की ओर से कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई है। संवाद
-
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कोर्ट के माध्यम से 24 मई को कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक संतोष सिंह ने बताया कि महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी शफीक निवासी बकंधा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी दो आरोपी अज्ञात हैं। उन्हें महिला नहीं पहचानती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें