फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार घरों से चोरों ने लाखों का माल किया पार

Sat, 27 May 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 42-चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन


- करीब 10 लाख से अधिक की चोरी की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
धाता। परसिद्धपुर गांव में चार घरों से शुक्रवार रात चोर नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। करीब 10 लाख से अधिक का माल चोरी हुआ है। पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है।
थाने के परसिद्धपुर गांव निवासी रामलोचन विश्वकर्मा के घर में घुसकर चोरी की वारदात हुई। उनके पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि परिवार की सुबह नींद खुली तो घर का बिखरा हुआ सामान देखकर चोरी का पता लगा। अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के दो हार, झुमका, माथबेंदी, बेसर, सलाई नथिया, मनचली, बाला, चार अंगूठी और आधा किलो चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

करीब पांच लाख का माल चोरी हुआ है। घर के पीछे खेत में खाली बक्सा और ट्राली बैग मिला। दूसरी घटना मुन्नूलाल दर्जी के घर में हुई। चोर घर के पीछे से छत में चढ़कर सीढि़यों से कमरे तक पहुंचे। चोर 35 हजार नकदी, सूटकेस और बक्से का ताला तोड़कर जेवरात ले गए हैं। करीब एक लाख की चोरी हुई है। तीसरी चोरी राजीव कुमार मिश्रा के घर में हुई। घर में चोर सेंध लगाकर घुसे। घर से नकदी, जेवर समेत 50 हजार की चोरी हुई।
चौथे सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ कल्लू सिंह दूध डेयरी संचालक के घर में हुई। घर से 50 हजार नकदी, सोने के जेवरात चोर चुरा ले गए हैं। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चोर घर के पीछे से छत पर पहुंचे और सीढि़यों के रास्ते में कमरे तक पहुंचे। आहट होने पर उन्होंने शोर मचाया। चोर घर के बाहर के रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन

घर से बक्से लेकर भागे थे। बक्सा घर से करीब 100 मीटर की दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। करीब साढ़े तीन लाख से अधिक की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि चोरियों की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें