फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर में चोरों का धावा

Thu, 04 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललौली थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। घरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी और तीन घरों में कूद गए। शुक्र था कि एक घर में महिला ने शोर मचा दिया। जिससे परिवार व गांव के लोग जाग गए और किसी तरह बाहर निकलकर भाग रहे चोरों का पीछा किया। इस पर चोरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन


ललौली थानाक्षेत्र में चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार रात चोरों के निशाने पर रसूलपुर गांव था। गांव में घुसे चोरों ने पहले घराें की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, इसके बाद राधेश्याम पटेल, चौकीदार चंद्रभूषण, नरेंद्र पटेल के घरों की छत पर तीन-चार की संख्या में चढ़ गए। छत से चोर कमरों तक जाने का रास्ता खोज रहे थे। तभी राधेश्याम पटेल की पत्नी की नींद खुल गई। वह चोरों को देखकर चीखने-चिल्लाने लगी। तभी उसके परिवार के लोग जागे, तो आरोपी छत से होते हुए पीछे के रास्ते कूद गए।

शोर-शराबा सुनकर गांव के नरेंद्र और चौकीदार के घरों में घुसे चोर भी भाग खड़े हुए। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने अपने घरों से बाहर आने का प्रयास किया, लेकिन कुंडियां बाहर से बंद थीं। किसी तरह घरों से बाहर आए ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया। तभी बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायर किए। ग्रामीणों ने डंडा और टार्च लेकर जंगल में बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन


गांव के रामाधार कोरी ने बताया कि उसके घर की बाहर से कुंडी बंद थी। पुलिस आई और घूम फिरकर चली गई। चोरों से बचने के लिए रात को हर परिवार का एक सदस्य जागता रहेगा। तभी चोरों से सुरक्षित रह सकेंगे। चौकी इंचार्ज मुमताज खान ने बताया कि मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची है। ग्रामीणों ने तहरीर नहीं दी। पुलिस कांबिंग पर रहती है। किसी तरह की तहरीर आई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें