फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: व्यापारी का रुपयों भरा बैग चोरों ने पार किया

Fri, 17 Mar 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बाजार करने आए व्यापारी की बाइक में लटकता रुपयों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग गायब देखकर व्यापारी ने आसपास खोजबीन की। कोई पता नहीं चला। पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे तक सीसीटीवी भी खंगाले गए, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव निवासी श्याम सिंह की किराने की दुकान है। वह बुधवार शाम बिंदकी कस्बे में सामान लेने आए थे। फाटक बाजार के पास बाइक खड़ी कर दुकान में सामान का पर्चा लिखाने लगे। करीब पांच मिनट बाद मुड़कर देखा तो बाइक में लटका बैग गायब था। व्यापारी ने बताया कि बैग में लगभग 25 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात थे। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें