फोटो-27-असोथर के अंदीपुर में हुई चोरी के बाद घर के बाहर पड़ा सामान। संवाद
असोथर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक घर से चार लाख रुपये के जेवर, दूसरे घर से नकदी और सोने की अंगूठी तथा तीसरे स्थान से बकरी चोरी कर ली। पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है।
बड़ी अंदीपुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे में रखे बक्से से गले का हार, दोनों हाथों के सोने के कड़े, पैरों की पायल समेत अन्य चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
वहीं छोटी अंदीपुर गांव निवासी नीरज द्विवेदी के घर में चोर पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी से करीब 10 हजार रुपये नकद और सोने की एक अंगूठी ले गए। उधर टीकर गांव निवासी रामभवन की करीब 10 हजार रुपये कीमत की बकरी भी चोरी हो गई। बकरी घर के दरवाजे के सामने बंधी थी। सुबह बकरी गायब मिलने पर परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है।
फोटो-27-असोथर के अंदीपुर में हुई चोरी के बाद घर के बाहर पड़ा सामान। संवाद