फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ताला तोड़कर नकदी,जेवरात का बक्सा उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव में सोमवार रात घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर पार कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

महावतपुर असहट गांव निवासी बछराज की पत्नी मोहनिया देवी ने बताया कि परिवार के लोग रात को बाहर सो रहे थे। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। देर रात ताला तोड़कर चोर पीछे कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। जंगल गए ग्रामीणों ने रास्ते में बक्सा पड़ा होने की सूचना दी। बताया कि करीब 15 हजार रुपये और 50 हजार के जेवर चोरी हुए हैं। इसके पहले 27 जुलाई को महिला के घर से मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें