जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला दारागंज में रविवार रात चोरों ने छत से जीने के सहारे मकान में घुसकर नगदी समेत करीब चार लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे के मोहल्ला दारागंज निवासी रज्जब मंसूरी खेती किसानी के साथ बागवानी करते हैं। रविवार की देर रात रज्जब परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच चोर घर की छत से जीने का दरवाजा खोल कर अंदर घुसे और कमरे में आलमारी का लाकर तोड़कर 95 हजार की नकदी, जेवर, दो मोबाइल व बैंक की पासबुक पार कर दी। मकान स्वामी ने सुबह देखा कि आलमारी खुली है और सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।