फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक के दूसरी शादी रचाने पर हंगामा, दोनों थाने पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव के एक युवक ने दूसरी शादी रचा ली। पहली पत्नी ने इसका पता लगने पर थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्ष बुलाए। पक्षों के बीच शाम तक पंचायत चली। कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

गोंदौरा निवासी वीरेंद्र चौधरी ने करीब 10 साल पहले मामा की पुत्री परिवारिक मर्जी से पत्नी की तरह साथ रहने लगी थी। उससे एक पुत्री का जन्म भी हुआ। इधर,वीरेंद्र चौधरी ने दिल्ली में काम के दौरान कौशांबी की एक महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। उसे भी शुक्रवार को घर लेकर पहुंचा। दोनों महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद रविवार को थाने पहुंचा। दूसरी ने कोर्ट मैरिज के आधार पर युवक पर पति का दावा किया। पहली महिला ने 10 साल से साथ होने की बात कही। दिनभर बहस चली, पुलिस भी समझाती रही। दोनों वीरेंद्र चौधरी को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुई। पहली पत्नी शाम को घर लौट गई। दूसरी को लेकर वीरेंद्र कहीं और चला गया। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पक्षों के बीच पंचायत हो हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें