फतेहपुर। जिला अस्पताल में शनिवार सुबह इलाज नहीं किए जाने का आरोप लगाकर एक पोर्टल के संवाददाता ने हंगामा किया। पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद युवक को जाने दिया। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव छिछनी आया है। परिवार के एक सदस्य रात को छत से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह आठ बजे एक्सरे रूम नहीं खुला। पूछताछ पर अस्पताल कर्मियों ने अभद्रता की। इस पर वह वीडियो बनाकर समाचार चलाने लगा। चौकी इंचार्ज गुलाब मौर्या ने बताया कि पीड़ित को इलाज मिलने के बाद हंगामा शांत हो गया।