फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल के सामने तीन घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब 800 मीटर का सफर तय करने में लोगों को पसीना आ गया। बाकरगंज से जिला अस्पताल गेट तक तीन एंबुलेंस फंसी रहीं।
जिला अस्पताल गेट से लेकर आबकारी विभाग के दफ्तर तक जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। गुरुवार सुबह से खोदी गई सड़क पर गिट्टी डालने का काम चल रहा है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियों के ढेर लगे हैं। इसी दौरान आबकारी विभाग के दो कंटेनर आ गए। अधिक लंबाई वाले कंटेनर एक बार अंदर नहीं प्रवेश कर पाए। कई-कई बार कंटेनरों को आगे पीछे कर अंदर प्रवेश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वाहनों की दोहरी, तिहरी लाइन लग गई। ऐसे में राजकीय इंटर कालेज से बाकरगंज चौराहे तक वाहनों की लाइन लग गई। स्थिति यह पैदा हो गई कि कंटेनरों के अंदर जाने के बाद भी वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण जिला अस्पताल के अंदर खड़ी एंबुलेंस बाहर निकल नहीं पाई और कई को अस्पताल के अंदर पहुंचने में खासा समय लगा। नगर पालिका के सामने बैठे होमगार्ड के जवान तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें