फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़े तो फिर मंजिल छू कर लौटे

Sat, 19 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में निशक्त पहचान रखने वाले बच्चे शुक्रवार को हर फन के सरताज नजर आए। दौड़े तो फिर मंजिल छू कर लौटे। कैनवास में रंग भरे तो उकेर कर सामने आए भाव समाज के लिए आइना बन गए। सुलेख हो या फिर चित्रकला, जिस क्षेत्र में जिस विषय में प्रतिभाग का मौका मिला, उसमें खुद को साबित करने का सफल प्रयास किया। यही वजह थी कि देखने वाले कायल हो गए।
विज्ञापन


समेकित शिक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 275 निशक्त प्रतिभागियों में हर मैदान जीतने का माद्दा देखते बना।

शारीरिक विकार और अक्षमता इनके हौसलों के आगे परास्त होती रही। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एएलसी कैंप के अखिलेश ने पहला स्थान पाया।

प्राथमिक स्तर की छूकर पहचानो प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल हंसवा के महेश ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में एएलसी फतेहपुर की विनीता का सिक्का चला।

जूनियर वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल मेवली के विवेक पांडेय तथा प्राथमिक वर्ग की इस प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल सांखा की अमृता पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्राथमिक बालक वर्ग में बेरल प्रतियोगिता में एएलसी फतेहपुर के विशोख व बालिका वर्ग से इसी कैंप की लली अव्वल रही। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग से जूनियर हाई स्कूल लाला बाजार के माविया हासिर व बालिका वर्ग से एएलसी की विनीता ने बाजी मारी।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर रेस में बालिका वर्ग से प्राइमरी स्कूल मंझूपुर की छाया व बालक वर्ग से एएलसी कैंप के अनिल ने पहला स्थान झटका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें