फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कूल संचालक समेत दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जूनियर हाईस्कूल के संचालक समेत दो घरों से चोर करीब साढ़े पांच लाख का माल चुरा ले गए। भागते समय एक घर के युवक ने बोलेरो से बाइक सवार चोरों का पीछा किया तो अनियंत्रित होकर चोरों की बाइक गिर पड़ी। इस पर चोर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी भूपेंद्र सैनी बीबीहाट में एक विद्यालय के संचालक हैं। वह परिवार के साथ पहली मंजिल पर सोये थे। उनके सामने फुफेरे भाई देवेंद्र सैनी रहते हैं। देवेंद्र किसान और लोडर चालक हैं। परिवार समेत देवेंद्र सोमवार को रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। स्कूल संचालक का छोटा भाई योगेंद्र बोलेरो चालक है। वह बुकिंग से भोर करीब चार बजे घर लौटा।
योगेंद्र ने बताया कि दरवाजे के पास उसने बाइक सवार दो चोरों को देखकर रोका तो वे भागने लगे। पीछा करने पर कुछ दूरी पर जाकर बाइक समेत चोर गिर पड़े। वह बाइक छोड़कर भाग निकले। उसने पुलिस को सूचना दी। वापस घर आया तो देवेंद्र के घर का ताला टूटा देखा। इसके बाद अपने घर के नीचे हिस्से कमरों के ताले टूटे पाए। घटना में देवेंद्र सैनी के घर से 15 हजार नकद और दो लाख के जेवरात चोरी हुए। उधर, भूपेंद्र सैनी ने बताया कि स्कूल का दो लाख रुपये व एक लाख कीमत के जेवर चोर चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि चोरों की बाइक ट्रेस हुई है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे। बाइक मसवानी मोहल्ले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें