खागा। हरदों पोस्ट ऑफिस में गुरुवार की दोपहर छिनैती का आरोप लगाकर दो युवकों को लोगों ने पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को कोतवाली लेकर आई। जांच में घटना गलत पाई गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव के एक युवक ने ऑनलाइन एक मोबाइल बुक किया था। जिसकी कीमत चार हजार रुपये थी। मोबाइल गुरुवार को हरदों पोस्ट ऑफिस पहुंचा तो युवक ने अपने दोस्तों को मोबाइल लेने के लिए पोस्ट ऑफिस भेजा। दोनों युवक पोस्ट ऑफिस पहुंचे और वहां बैठे कर्मचारी को चार हजार रुपये दिए। युवक ने पार्सल खोला तो उसमें भूसा भरा हुआ था। यह देख युवक भड़क उठे और उन्होंने चार हजार रुपये वापस मांगे। कर्मचारी ने रुपए देने से मना किया तो कहासुनी होने लगी। अचानक युवक ने कर्मचारी से अपने रुपये छीन लिए और जाने लगा तो कर्मचारी ने शोर मचाया। युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और पीट दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया।
इस खबर को कहीं अलग लगाएं
खौलते दूध में बच्ची गिरने से झुलसी
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के रायपुर मुआरी निवासी निवासी नौशाद की तीन वर्षीय मासूम बच्ची आयशा घर में खेल रही थी। खौलते दूध के रखे भगौने में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
-
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
जहानाबाद। क्षेत्र के हाइवे मार्ग में स्व. दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय के सामने ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है। कानपुर नगर के मछरिया, नौबस्ता निवासी मोहम्मद कमर बाइक से जहानाबाद आ रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सीएचसी से उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है। (संवाद)