फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरीकर ससुराल पहुंचे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव में चोरी कर एक युवक ससुराल पहुंच गया। नशे में धुत चोर ग्रामीणों से भिड़ गया। ग्रामीणों ने पिटाई की तो चोरी किए गए जेवरात के साथ अन्य सामान बरामद कराया। मामला पुलिस तक पहुंचा ही नहीं।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बंशू का पुरवा मजरे कस्बा सोहन ईटगांव निवासी जिलाजीत लोधी (20) ने जितेंद्र, लवकुश तथा गजोधर के साथ गांव के ही वीरेंद्र सिंह, नानबाबू, बुद्धा लोधी के घरों में शनिवार की रात नकब लगाकर 15 हजार नकद और करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी किया था।
इसके बाद नशे में धुत होकर अपने चचेरे भाई दारा सिंह की ससुराल आलमपुर मजरे रामपुर थरियांव पहुंचा। नशे में धुत चोर ने कुछ ग्रामीणों को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस पर ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने तीन घरों में की गई चोरी कबूली। पकड़े गए चोर से बरामद जेवरात ग्रामीणों ने पीड़ित वीरेंद्र को सौंप दिए। हालांकि दूसरा आरोपी फरार है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें