हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ कंपोजिट विद्यालय में बुधवार रात चार ताले और कुंडी काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। कंपोजिट विद्यालय मिश्रामऊ में बृहस्पतिवार को शिक्षक पहुंचे। उन्होंने कमरे खुले और बिखरा सामान देखा। इस पर डायल 112 नंबर पर सूचना दी। प्रधानाध्यापक विमलेश पाल ने बताया कि कमरों में घुसकर चार पंखे, पांच बोरी गेहूं, चावल, 90 थाली, गिलास समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं। घटना की अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।