फोटाे 1- घटनास्थल पर मौजूद किसान। संवाद
बकेवर। थाना क्षेत्र के देवमई गांव में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर बिजली गिरने से दो भैंसें मर गईं। गांव के ही किसान गुलाब सिंह की दो भैंसें मेला मैदान में पेड़ के नीचे बंधी थीं। किसान ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे गिरी बिजली की चपेट में दोनों भैंसें आ गईं। एक भैंस की कीमत करीब दो लाख के आसपास है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने किसान की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी को जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद किसान को मुआवजा के लिए राजस्व अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।