फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ताला तोड़कर किसान के घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बड़वां गांव में सोमवार रात चोर किसान के घर से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। किसान ने नजदीकियों पर चोरी का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामशरण किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम खेत की सरसों की फसल काटने गया था। खेत से घर रात को पहुंचे। कमरे का ताला टूटा था। बक्से से 35 हजार रुपये और करीब आठ तोला चांदी के जेवर गायब थे। खेत जाते समय परिवार का एक सदस्य दरवाजे पर खड़ा था। उसके साथ रूसिया गांव निवासी उसका दोस्त भी था। शक होने पर दोनों के नंबर पर फोन किया। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। किसान ने दोनो पर चोरी की आशंका जताई है।थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें