औंग। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार रात शटर फैलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आसपास के लोगों ने मंगलवार सुबह टूटा शटर देखकर दुकान मालिक को सूचना दी। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है।
कस्बा निवासी दुकान मालिक नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि वह रात 9.20 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। आसपास के लोगों की सूचना पर सुबह 9.45 बजे दुकान पर पहुंचे। दुकान का चार नंबर शटर टूटा एक साइड से तोड़कर चोरों ने फैला दिया। चोरों ने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। कुछ कैमरा, डीवीआर भी साथ ले गए। चोर गुल्लक से 3000 नकदी व करीब दो लाख कीमत के कपड़े चोरी कर ले गए हैं। दुकान का बीमा है। इसी वजह से दुकान के भूतल पर बने गोदाम पर नहीं गए। बीमा की टीम सर्वे करने बुधवार को आएगी। इसके बाद चोरी सामान का सही आकलन होगा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने तहरीर मिली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखकर जांच की जा रही है।