फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बड़ी से सगाई के बाद छोटी बहन को ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बड़ी से सगाई के बाद नाबालिग छोटी बहन को होने वाला बहनाेई लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। आरोपी पक्ष के लोग भी घर से गायब हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक माेहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी आबूनगर नई बस्ती निवासी जयविजय के साथ तय हुई थी। एक माह पहले सगाई की रस्म हुई। इस दौरान होने वाले दामाद के जयविजय का घर आना-जाना हो गया। वह मोबाइल पर बेटियों से बातचीत करने लगा।
विज्ञापन

उसकी 15 वर्षीय छोटी पुत्री शांतिनगर रोड स्थित एक इंटर कालेज में छात्रा है। उसकी पुत्री 18 नवंबर की सुबह कालेज जाने को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई। स्कूल समेत अन्य जगहों पर खोजबीन की गई। कोई पता नहीं लगा। जयविजय भी लापता हो गया। उसका मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। शक होने पर जयविजय के परिवार वालों से बातचीत की गई। इसके बाद पता लगा कि छोटी बेटी को जयविजय बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें