फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े स्कार्पियो से युवक का अपहरण

Mon, 15 Jun 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियो सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर लिया। घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। अपहरण की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने जिले व आसपास इलाकों में नाकेबंदी करके चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मेड इन यूएसए की मुहर लगी पिस्टल, मैगजीन, दो कट्टे व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों व युवक के बीच कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी अनीस अहमद अंसारी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि राहुल केसरवानी पुत्र प्रेम केसरवानी निवासी कारीकान धाता रविवार सुबह कस्बे किसी काम से गया था। जहां से स्कार्पियो सवार बदमाश खुलेआम असलहे लहराते हुए मारपीट करके अगवा कर ले गए थे। घटना की खबर पर पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया और अटेलवा तिराहे पर आरोपियों को स्कार्पियो समेत दबोच लिया। आरोपी गांधी सिंह ऊर्फ शांति स्वरूप सिंह पुत्र नारेंद्र सिंह, जयकरन सिंह ऊर्फ ननकू पुत्र लाल सिंह, निवासी कारीकान धाता, संजय सिंह पुत्र इंद्रजीत निवासी कबरहा थाना धाता, सोनू सिंह ऊर्फ अभिषेक सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गुरगौला थाना खखरेरू को गिरफ्तार किया गया। मौके  से राहुल केसरवानी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। स्कार्पियो से पुलिस को मेड इन यूएसए की मुहर लगी पिस्टल और मैगजीन, दो कट्टे, गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने राहुल की मां अनसुइया देवी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की खबर पर एसपी और सीओ खागा निवेष कटियार मौके पर पहुंचे थे।  एसओ रामजीत यादव ने बताया कि बताया कि करीब 11 दिन पहले बछरौली गांव मंझनपुर कौशांबी एक शादी समारोह में राहुल केसरवानी और आरोपियों का विवाद हो गया था। तभी से खुन्नस मान रहे हैं। इसी खुन्नस पर अपहरण किया गया था।

इंसेट
आरोपी न पकड़े जाते तो हो सकती थी बड़ी घटना
धाता थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात पर पुलिस तत्काल न अलर्ट होती तो शायद बड़ी घटना घट सकती थी। अपहरणकर्ता पूरी तैयारी से लैस होकर घटना को अंजाम दिया था। भारी तादाद में असलहों की बरामदगी से सीधे राहुल के साथ बड़ी अनहोनी के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन


इंसेट
सपा नेता की सूचना पर पुलिस हुई अलर्ट
अपहरणकांड की घटना के बाद पुलिस की सक्रियता का कारण क्षेत्र के  ही एक सपा के आला नेता की ओर से सूचना देने की बात आ रही है। सपा नेता ने पुलिस अधीक्षक को सीधे मोबाइल पर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें