अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र में महिला का बृहस्पतिवार शाम कमरे में शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फाॅरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरईया गांव निवासी कोमल (22) की शादी मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव निवासी सूरज लोधी के पुत्र विकास के साथ दो साल पहले हुई थी। विकास लोधी पनई गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। कोमल का शव कमरे में पंखे के हुक पर साड़ी से फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।