फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्रा शिफा का वीरगाथा फेज पांच में चयन

विज्ञापन
फोटो-43-छात्रा शिफा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जाफरगंज। वीरगाथा फेज पांच प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर खजुहा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हाफिजपुर हरकरन की छात्रा शिफा का चयन हुआ है। कक्षा आठ की छात्रा की यह उपलब्धि क्षेत्र में गौरव का विषय है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त रूप से हुई इस प्रतियोगिता में शिफा ने देशभर के 25 बच्चों में स्थान बनाया है। इसमें छात्रा को सम्मान के रूप में 10 हजार का पुरस्कार रक्षा मंत्रालय से मिला है। राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने दिया है। बीईओ पवन द्विवेदी ने शिफा की राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए प्रशंसा की है।

फोटो-43-छात्रा शिफा। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें