फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरी कर भाग रही महिला को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कस्बे में चोरी कर भाग रही महिला को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। उससे बरामद चोरी का सामान पीड़ित परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी महिला की पहचान कानपुर के बजरिया कर्नलगंज निवासी रवीना खातून के रूप में हुई है। वह साईं रोड निवासी छोटे पासवान के घर पर बैठी थी।
विज्ञापन

छोटे पासवान ने बताया कि बहू आरती से आरोपी महिला बातचीत कर रही थी। आरती उसके लिए पानी लेने घर के अंदर चली गई। उसी समय कमरे में रखे बैग से पांच हजार रुपये और अन्य कागजात निकालकर मोजे में छिपा लिए। आरोपी महिला के घर से बाहर निकलते ही आरती को चोरी का शक हुआ। उसने आवाज लगाई। इस पर ग्रामीणों ने उसका पीछा कर चौराहे पर आरोपी महिला को पकड़ लिया। तलाशी में चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। उसे पुलिस को सौंपा गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि महिला कानपुर से आकर ढाबे और मिठाई की दुकानों पर बैठकर यात्रियों के मोबाइल व पैसे चुराती थी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें