फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर लौट रहे युवक को बंदूक सटाकर पीटा

Thu, 29 Aug 2024 03:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कचरा फेंककर घर लौट रहे युवक को दो लोगों ने बंदूक सटाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कोेतवाली क्षेत्र के उमरा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद उर्फ फूलपान ने बताया कि वह मंगलवार शाम कचरा फेंककर घर आ रहा था। पुरानी खुन्नस मानने वाले बल्लू सिंह और महेंद्र सिंह उर्फ बउवा ने उसे घेर लिया। बल्लू सिंह दुनाली बंदूक लिए था।
विज्ञापन

बल्लू ने सीने में बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी देकर गांव छोड़ने की बात कही। उसके साथ महेंद्र सिंह उर्फ बउवा ने मारपीट की। ग्रामीणों के सामने पुलिस से शिकायत पर धमकाया। पुलिस ने बल्लू सिंह व महेंद्र सिंह उर्फ बउवा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें