फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल भराने के बाद वैन में लगी आग पंप में अफरा-तफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। घाटमपुर मार्ग पर कस्बा स्थित पेट्रोल पंप में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टला है। पेट्रोल भराने के बाद पंप पर ही वैन में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे से पंप में आग लगने का खतरा पैदा हो गया। कर्मियों ने लकड़ी के सहारे धक्का देकर पंप से वैन बाहर की। जिसके बाद राहत की सांस ली गई।
विज्ञापन

देवमई निवासी शहनूर ओमनी वैन में सीएनजी भराने जहानाबाद कस्बा पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। सीएनजी नहीं होने पर उसने वैन में पेट्रोल डलवाया। वैन स्टार्ट करने पर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कार कुछ ही पलों में धू-धूकर जलने लगी। यह देख पंप पर मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गई। पेट्रोल पंप कर्मी फौरन वैन मौके से हटाने की मशक्कत करने लगे।
डंडों के सहारे से धक्का लगाकर वैन रोड तक पहुंचाई। पेट्रोल पंप मालिक राजेंद्र गुप्ता ने फायर स्टेशन बिंदकी में सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, वैन पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने का बाद दमकल पहुंची। सुलगती वैन में फौव्वारा मारकर आग पूरी तरह से बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें