फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, हंगामा

Mon, 14 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
एसडीएम-सीओ से बातचीत करते ग्रामीण
विज्ञापन
बड़े भाई के साथ घर से बाल कटाने निकले एक किशोर को कल्याणपुर थानाक्षेत्र के पहुर गांव तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में भाई घायल हो गया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर चौडगरा-बकेवर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन भीड़ स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ गई। एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर भरोसा दिया तब जाम खुला। इस दौरान कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात सामान्य कराने में पुलिस को पसीने छूट गए।
विज्ञापन


रविवार को गांव पहुर निवासी रविदत्त शुक्ला का बेटा राजू अपने छोटे भाई लकी(7) को लेकर साइकिल से बाल कटवाने गया था। वापसी में बकेवर की ओर से मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। लकी की मौत हो गई जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया।

उधर, बच्चे की मौत सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार व गांव के लोग जिस हालत में थे, वैसे ही घटनास्थल की ओर भागे। शव को मुगलरोड हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया गया। समझाने के लिए थानाध्यक्ष कल्यानपुर अभय नारायन तिवारी, कोतवाल केके यादव सहित बकेवर व औंग की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी की जब तक एसडीएम जेएन सचान, सीओ आरके वर्मा आकर स्पीड ब्रेकर बनवाने का ठोस आश्वासन नहीं देंगे तब तक जाम नहीं हटेगा। लोगों का कहना था कि मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक पुलिस की मिलीभगत से दौड़ रहे हैं। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम ने पहुंच कर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एके बरदरिया से बात की।

एक सप्ताह में ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया गया। पुलिस ने मृतक के बाबा शीतल शुक्ला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिर चौकी इंचार्ज चौडगरा ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। बेटे लकी की मौत पर पहुर निवासी मां कल्पना व पिता रविदत्त कभी गुमसुम तो कभी तेजी से रोकर बेहाल होते देखे गए। वहीं राजू भी अपने भाई को याद कर बार-बार रो पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें