फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को किया नमन

Thu, 22 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बने शहीद स्मारक स्थल पर बुधवार को अफसर और पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर लद्दाख में शहीद जवानों को याद किया। स्मृति दिवस के लिए भोर से ही तैयारी की गई थी। सभी ने अपने कर्तव्यों और देश हित की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन


 
पुलिस अधीक्षक ओपी श्रीवास्तव व 12 वाहिनी पीएसी कमांडेंट रजनीश कांत पांडेय सुबह आठ बजे पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस और पीएसी बटालियन के जवानों ने परेड की। शहीद स्मारक स्थल में पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट ने श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित करके शहीदों को याद किया।


एसपी श्रीवास्तव ने जवानों को कर्तव्यों का बोध कराया। बताया कि लद्दाख सीमा में तैनात सीआरपीएफ के 19 जवानों पर 21 अक्तूबर 1959 चीनी सेना के घुसपैठियों ने हमला कर दिया था, उस समय भारतीय जवानों के पास साधारण हथियार थे, जबकि चीनी सेना के पास स्पेशल गन थी। साधारण हथियारों के बलबूते जवान चीनी सेना से युद्ध करते शहीद हुए।
विज्ञापन


 
तब से मातृभूमि की रक्षा करने वाले शहीदों की याद में हर साल इस दिन शहीदों का नमन किया जाता है। इसी मौके पर हर साल पुलिस में शहीद होने वाले जवानों को भी याद किया जाता है। इस साल प्रदेश के 108 पुलिसकर्मियों ने प्राण न्यौछावर किए।


इस मौके पर आरआई नरेंद्र सिंह, एसपी पीआरओ एके सिंह, एसपी स्टेनो एसके यादव, एलआइयू इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, पीएसी उपसेनायक बीबी चौरसिया, प्रभारी एमटी बांकेलाल यादव, पीएसी पीआरओ इम्तियाज आदि मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें