फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगते हुए काउंसलिंग को पहुंचे शिक्षक

Thu, 14 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कराते अंतर जनपदीय तबादले का आवेदन करने वाले शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण के आवेदक शिक्षकों की काउंसलिंग की। दो दिवसीय काउंसलिंग के पहले दिन बुधवार को बीएसए दफ्तर में झमाझम बारिश में भीगते हुए शिक्षक काउंसलिंग कराने पहुंचे। सभा कक्ष में ब्लाक वार बनाए गए काउंटरों में शिक्षकों के अभिलेखों का मिलान कर छाया प्रतियों की पत्रावली जमा कराई गई। गुरुवार को सुबह 10 बजे से बीएसए दफ्तर में अंतिम दिन की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन



जिले के परिषदीय स्कूलों में तीन साल की सेवा पूरी कर चुके गैर जनपदों के 500 शिक्षक कार्यरत हैं, इनमें 211 शिक्षकों ने पसंदीदा जिले में स्थानांतरण कराने के लिए आनलाइन आवेदन किया है। विभाग ने आवेदकों की काउंसलिंग के लिए दो दिन का समय निर्धारित किया है। पहले दिन बीएसए दफ्तर में अफरातफरी का माहौल रहा।


खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने टीमों के साथ शिक्षकों से प्रथम नियुक्ति का प्रमाण, नियुक्ति विद्यालय का प्रमाण, मूल निवास का प्रमाण, तबादले के कारण तथा शपथपत्र का मिलान कर छाया प्रतियों की पत्रावली जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें